
जी20 में शामिल हुआ अफ्रीकी संघ
“आप सभी के समर्थन से, मैं अफ़्रीकी संघ को G20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं-PM Modi
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने का समय है. इस दौरान 55 देशों का संगठन अफ्रीकी संघ जी20 में शामिल हुआ।
जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G20 के स्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी को जी20 मंच की मेज पर उनकी सीट तक ले गए।























