
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे ऋषि सुनक
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे. भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक का स्वागत किया. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन के मौके पर ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले हैं.























