
जीरकपुर मुठभेड़ मे गिरफतार गैंगस्टरों को आज पुलिस कोर्ट मे करेगी पेश
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) गत दिन पंजाब के पंजाब में मोहाली जिले के जीरकपुर मे पुलिस और गैंगस्टरों की हुई मुठभेड़ मे गिरफ्तार किये गये गैंगस्टर अर्श डल्ला के तीनों गुर्गों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। । आगे की जांच-पूछताछ के लिए तीनों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस आरोपियों से जब्त किए गए हथियारों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। पुलिस को शक है कि जीरकपुर में उनके ठहरने का इंतजाम किसी अन्य व्यक्ति ने किया है। पुलिस पनाह देने वाले की तलाश मे है।
बतां दे कि कल दोपहर बलटाना के कलगीधर एनक्लेव स्थित एक होटल में पुलिस और तीन गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक गैंगस्टर और डीएसपी पवन कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे। गोली डीएसपी के दाएं पैर में लगी है। दोनों को मोहाली फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एसएचओ सिमरजीत सिंह और दो अन्य पुलिस मुलाजिमों के भी छर्रे लगे हैं।तीनों गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि बीते शनिवार को बठिंडा में अपनी दुकान पर बैठे माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हरजिंदर की हत्या में लवजीत सिंह ही मुख्य साजिशकर्ता था। अर्श डल्ला गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली थी। हत्या का कारण पार्किंग के झगड़े को बताया गया था।























