
जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर इंसानियत शर्मसार
झाडिय़ों से मिली 6 महीने की मासूम
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) आज इंसान ज्यो ज्यों तरक्की कर रहा है लेकिन इंसानियत को पीछे छोडता जा रहा है। जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर झाडिय़ों में एक छह महीने की मासूम बच्ची मिली है। बच्ची के मुंह मे कपडा ठूसा गया था। जल्द ही उसे नजदीकी अस्पताल मे पहुंचाया गया अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी अनुसार जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर स्थित छत लाइट प्वाइंट के पास शाम झाडिय़ों में दो मोटरसाईकल सवार जब बाथरूम करने रुके तो उन्होंने कपड़े में कुछ हरकत होती देखी तो वह तुरंत पास ही ट्रैफिक पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर जीरकपुर थाने से सब इंस्पेक्टर राजिदर सिंह मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने कपड़े को खोला तो उसमें से मासूम बच्ची निकली। बच्ची के मुंह से ठूसा कपड़ा निकाला तो वह जोर-जोर से रोने लगी उसे तुरंत इलाज के लिए ढकौली अस्पताल पहुंचाया गया।























