
दिल्ली, 15 अप्रैल (विश्ववार्ता): . इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. बुधवार को हुए मुकाबले में बैंगलोर ने हैदराबाद ( को 6 रनों से हरा दिया. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए और जवाब में हैदराबाद की टीम 143 रन ही बना सकी. एक समय हैदराबाद की टीम 2 विकेट पर 115 रन बना चुकी थी और उसकी जीत तय दिख रही थी लेकिन विराट कोहली के ‘जुए’ ने पूरा मैच पलट कर रख दिया.



















