
जिला लुधियाना के शहीद अजय सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, उमड़ा जनसैलाब
चंडीगढ, 20 जनवरी (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा मलौद के गांव रामगढ़ सरदारां का रहने वाला अजय सिंह (23) शहीद हो गया। अग्निवीर का शव आज गांव पहुंच गया, जिसे सैन्य सम्मानों के अंतिम विदाई दी गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा है, वहीं हर किसी के आंख नम थी।
अंतिम संस्कार पर डीसी लुधियाना सुरभि मलिक, एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल, विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा समेत कई सैन्य अधिकारी और सियासी नेता शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शहीद के गांव के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी शहीद परिवार के साथ शोक जताने के लिए मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके शहीद परिवार की हर संभव मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा,” जम्मू के राजौरी में हुए लैंडमाइन ब्लास्ट में खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारां का 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गया है। उन्होंने परिवार से दिल से हमदर्दी व्यक्त करतें हुए बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले को दिल से सलाम किया है। साथ ही लिखा गया है कि सरकार द्वारा वादे के मुताबिक परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान गर्व है चाहें वह अग्निवीर ही क्यों ना हों…। ”
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेना की एक टीम नौशहरा सेक्टर के कलाल इलाके में पोखरा चौकी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई, जिस कारण जोरदार धमाका हो गया। मौके पर मौजूद 3 जवान चपेट में आ गए, जो तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान अग्निवीर अजय सिंह निवासी लुधियाना शहीद हो गया जबकि 2 अन्य जवान सूबेदार धरमिदंर सिंह और बलवंत का इलाज चल रहा है। वहीं इससे पहले पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा दिया था।
ਜੰਮੂ ਦੇ ਰਾਜੌਰੀ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਲੈਂਡਮਾਈਨ ਬਲਾਸਟ 'ਚ ਖੰਨਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਸਰਦਾਰਾਂ ਦਾ 23 ਸਾਲਾ ਅਗਨੀਵੀਰ ਜਵਾਨ ਅਜੈ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ…ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦਿਲੋਂ ਹਮਦਰਦੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ…ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਹੌਂਸਲੇ ਤੇ ਸਿਦਕ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ…
ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕੀਤੀ… pic.twitter.com/Mjbt05udGG
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 19, 2024























