
जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान बलविंदर पर किन्नर से शादी रचा कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज
आरोपी को अदालत में पेश कर लिया एक दिन के रिमांड पर
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पटियाला की किन्नर महंत सिमरन का संगरूर के बलविंदर कुमार उर्फ मि_ू लड्डा के साथ कई सालों से चल रहा विवाद बलविंदर कुमार पर केस दर्ज होने से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है पुलिस जहां कथित आरोपी का 1 दिन का रिमांड लेकर मामले की जांच कर रही है वही पीडि़त किन्नर महंत ने बताया की कथित आरोपी ने उससे शादी रचाकर 5000000 की ठगी मारी।
जानकारी अनुसार संगरूर के बलविंदर कुमार उर्फ मि_ू लड्डा ने पटियाला की सिमरन महंत शादी रचा कर उससे 5000000 रुपए ठग लिया। पीडि़ता सिमरन महंत ने संगरूर में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया की कथित आरोपी ने उसको एक महंतों के कार्यक्रम में देखा और उसके बाद किन्नर समझते हुए उसके साथ शादी की देश के कई हिल स्टेशनों पर जाकर पत्नी के तौर पर मौज मस्तियां की चंडीगढ़ में रिहाइश बनाकर एक लंबा समय पत्नी-पति के तौर पर गुजारा लेकिन इस दौरान उसने 5000000 रुपए का चूना भी उसको लगा दिया पुलिस ,ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, वूमेन सेल घूमते घूमते उसको समय तो लग गया लेकिन अब कथित आरोपी पर केस दर्ज हो गया है
पुलिस अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी बलविंदर कुमार उर्फ मि_ू लड्डा पर कानून की विभिन्न धाराओं के साथ केस दर्ज हो गया है उसको अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है जिससे जांच की जाएगी कथित आरोपी पर आरोप है कि उसने कैश और स्वर्ण आभूषणों की बड़ी ठगी किन्नर सिमरन महंत को लगाई है जिन की अपील पर यह केस दर्ज किया गया है।






















