जिला प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष विधान सभा चुनाव के लिए पुख़्ता प्रबंध
सुबह 9 बजे से रवाना होंगी पोलिंग पार्टिया
जिला चुनाव अधिकारी और एस.एस.पी. की तरफ से रिटर्निंग अधिकारियों और सुरक्षा बलों को शरारती अनसरों विरुद्ध सख्ती के साथ पेश आने के आदेश
कपूरथला, 18 फरवरी : कपूरथला जिले में विधान सभा चुनाव 2022 के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से पुख़्ता प्रबंध किये गए है, जिससे लोग बिना किसी डर या भय से अपनी वोट डाल सकें।
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती दीप्ति उप्पल और एस.एस.पी. कपूरथला श्री द्यामा हरीश ओम प्रकाश की तरफ से आज ज़िला निवासियों के रू-ब-रू होते हुए कहा कि लोग 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग में अधिक चढ़कर हिस्सा लें । उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों और पुलिस आधिकारियों को कहा कि वह शांतिपूर्ण चुनाव दौरान पूरी मुस्तैदी रखे और शरारती तत्वों विरुद्ध सख्ती के साथ पेश आया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि 18 फरवरी को शाम 6बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद होने के इलावा हलकों से बाहरी व्यक्ति तुरंत हलके को छोड़ दे।
एस.एस.पी. कपूरथला ने बताया कि पूरे जिले में वोटिंग दौरान किसी भी बुरे हालात के साथ निपटने के लिए 4000 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। इसके इलावा 46 कुइक रिस्पांस टीमों का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में ज़्यादातर पोलिंग बूथों में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल तैनात किये गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पोलिंग बूथों को वेब कास्टिंग के द्वारा कवर किया गया है, जिसके लिए ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में कंट्रोल रूम बनाया गया है।























