
जालंधर से बडी खबर:पांच लोगों को जिंदा जलाने वाले कुलदीप ने की आत्महत्या
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) इस वक्त की बडी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है जहां कल पत्नी और बच्चों समेत पांच लोगों को जिंदा जलाने वाले कुलदीप नाम के शख्स ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। जानकारी के लिए बतां दे कि कल कुलदीप ने अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जला दिया। पुलिस ने कुलदीप के सहयोगी कुलविंदर को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कुलदीप की तलाश जारी थी लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली।























