जालंधर लोकसभा उपचुनाव : पंजाब सीएम भगवंत मान कल उतरेंगे मैदान में
चंडीगढ़ 9 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव आने वाली 10 मई को होने जा रहे है जिसको लेकर सभी पार्टियां दो दो हाथ करने के लिए मैदान मे उतर गई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी तैयारी पूरी तरह खींच ली है और सी.एम. भगवंत मान कल जालंधर में रैली करने जा रहे हैं। सी.एम. मान सुशील रिंकू को लेकर प्रचार करने मैदान में उतरेंगे। गत दिनों ही आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है।
जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों सुशील रिंकू कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेसी नेता संतोख चौधरी के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनाव नतीजे 13 मई को घोषित किया जाएगे। संतोख सिंह चौधरी की पत्नी को कांग्रेस ने लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार ऐलान किया है।