
जालंधर मे क्रिसमस को लेकर पर आज निकाली जा रही शोभायात्रा
ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) क्रिसमस के उपलक्ष्य में आज निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि शोभायात्रा वाला रूट आज इस्तेमाल न किया जाए। शोभा यात्रा में भारी गिनती में संतों के शामिल होने की संभावना है इसलिए जालंधर से नकोदर शहर को आने – जाने वाले ट्रैफिक की सहूलियत के लिए ट्रैफिक नकोदर रोड से प्रतापपुरा, सीटी इंस्टीट्यूट क्यूरो मॉल, नकोदर से जालंधर शहर आ-जा सकते हैं जबकि हैवी व्हीकल के लिए ट्रैफिक नकोदर पुली से जंडियाला की तरफ जमशेर और मैकडॉनल्स से रामा मंडी की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जालंधर से नकोदर जाने वाली ट्रैफिक पीएपी से होते हुए रामा मंडी चौक से हवेली क्रॉस करके जीएनए चौक से होते हुए मैकडॉनल्ड्स से अंदर जाते नए रास्ते से जमशेर और जंडियाला की तरफ से नकोदर की तरफ डायवर्ट किया गया है।





















