
जालंधर मे आज पंजाब सीएम मान आज करेगे सीएम दी योगशाला समागम मे शिरकत
योगशाला समागम को लेकर ट्रैफिक़ डायवरशन/ पार्किंग का किया विवरण जारी
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ठीक एक दिन पहले सीएम की योगशाला कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सुबह पीएपी के खेल मैदान में सैकड़ों आम जनों के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन समेत तमाम अन्य प्रदेश सरकार के विभागों अफसरशाही जुटी हुई है और अफसर आयोजन स्थल का दौरा कर आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते हैं। एमपी योगशाला कार्यक्रम के अंतर्गत पीएपी परिसर के आसपास का निकलने वाली सडक़ों एवं पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बकायदा तौर पर योजना तैयार की गई है जिसके तहत लाडोवली रोड से गुरुनानक पुरा की तरफ जाने वाला रोड सीएम की योगशाला के दौरान लगभग बंद रखा जाएगा।
डिप्टी कमिशनर पुलिस ट्रैफिक़ जालंधर कंवलप्रीत सिंह चाहल ने जानकारी देते बताया कि प्रोगराम में पहुँच रहे मेहमानों, वलंटियरो, स्कूलों / कालज के विद्यार्थियों की कारों, बसों और दो-पहिया वाहनों की उपयुक्त पार्किंग का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ चौक से लाडोवाली रोड तक दोनों तरफ़ आयुश और नरसिंग स्टाफ के लिए, गुरू नानकपुरा रोड से चालीस क्वार्टर स्टेशन साईड वलंटियरो के लिए, गुरू नानकपुरा रोड से चालीस क्वार्टर स्टेशन साईड अंदरू की तरफ़ जनरल पार्किंग दो पहिया, कृष्णा फैक्ट्री लाईटों से कट चालीस क्वार्टर स्टेशन साईड बांये तरफ़ स्टाफ के लिए, कट चायी क्वार्टर से फाटक गुरू नानकपुर की तरफ बांये तरफ़ स्कूली बस के लिए, गुरू नानकपुर फाटक से गेट बैक साईड पीएपी ग्राउंड कालेज बस के लिए और गेट बैक साईड पी. ए. पी. ग्राउंड से कृष्णा फैक्ट्री लाईटों जनरल पार्किंग के लिए निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते कहा कि आज सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आने- जाने के लिए ट्रैफिक़ के प्रबंधों को मुख्य रखते हुए बदले रूटों का प्रयोग की जाये जिससे कोई मुश्किल पेश न आए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक़ प्रबंधों के बारे और ज्यादा जानकारी लेने के लिए हेल्प लाईन नंबर 0181- 2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।
ट्रैफिक़ के बदले रूटों बारे जानकारी देते एडीसीपी ने बताया कि कोट रामदास/ लद्धेवाली/ बेअंत नगर साईड से जालंधर शहर आने वाली ट्रैफिक़ वाया पीएपी पुल के द्वारा शहर अंदर प्रवेश करेगी। बीएसएफ चौक से गुरू नानक पूरा/ कोट रामदास/ लद्धेवाली/ बेअंत नगर साईड जाने वाली ट्रैफिक़ वाया पीएपी/ रामा मंडी पुल के द्वारा शहर से बाहर जायेगी। बीएसएफ चौक से लाडोवाली रोड को जाने वाली ट्रैफिक़ वाया बस स्टैंड पुल के द्वारा जायेगी। रेलवे स्टेशन से गुरू नानकपुरा/ बीएसएफ चौक को जाने वाली ट्रैफिक़ अलास्का चौक से बस स्टैंड साईड जायेगी।





















