
जालंधर में सीएम दी योगशाला’ की हुई शुरुआत
इतने हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग , राघव चड्डा सहित कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले जालंधर में आज “सी.एम. दी योगशाला” की शुरूआत की गई। यहां के पी.ए.पी. मुख्यालय के खेल मैदान में लगभग करीब 15 हजार लोगों सहित सी.एम. मान ने भी योगा किया। इस मौके पर राघव चड्डा सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। फेस 2 में मोहाली, जालंधर, भटिंडा, होशियारपुर और संगरूर में सीएम दी योगशाला शुरू होगी।अब तक हजारों लोग सीएम दी योगशाला के फायदे ले चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से सेहत के लिए समय निकाले, स्वस्थ रहेंगे तो पॉजिटिव रहेंगे।उन्होंने कहा कि अगर आपके मोहल्ले में 25 लोग एक साथ योगा करना चाहते है तो सरकार को 7669400500 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, आपके पास योगा ट्रेनर मुफ्त पहुंचेंगा।
ਪੰਜਾਬੀ ਆਪਣੀ ਸਿਹਤ ਤੇ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਲਈ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਨੇ…ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ #CMdiYogshala ਇੱਕ ਉਪਰਾਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲਿਆ…
ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਯੋਗ ਕਰਿਆ.. ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਲਗਭਗ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨਾਲ ਜੁੜਕੇ ਯੋਗ… pic.twitter.com/kfRYSusBNx
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 20, 2023























