किसानों की पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर में रविवार को भाजपा के श्री राम चौक पर पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रस्तावित धरने के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां भारतीय जनता पार्टी और किसान संगठन आमने-सामने आ गए हैं। स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण बनी रही और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। किसान बेरिकेड तोड़कर भाजपा के रैली स्थल के निकट पहुंचने में कामयाब रहे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।