
जालंधर में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर पंजाब सीएम की किसानों के साथ बैठक खत्म
किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है: पंजाब सीएम मान
किसानों ने रेलवे ट्रेक खोला
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर के धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने और पराली जलाने के केसों को रद्द करवाने को लेकर आज पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ किसानों की बैठक खत्म हो गई है। सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है। बतां दे कि आज संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन चौथा दिन था
आज सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग होने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने रेलवे ट्रैक खोलने का फैसला लिया, लेकिन दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे अभी भी बंद है।
पिछले 24 घंटे से रेलवे ट्रैक बंद पड़ा था।किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठते ही ट्रेनें प्रभावित होने लगी है। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। आज 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों की बैठक शुरू हो गई है।रेलवे ट्रैक बंद होते ही शताब्दी एक्सप्रेस को कपूरथला के फगवाड़ा में रोक दिया है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन होने के कारण आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर सिटी स्टेशन पर रोक दिया गया है।























