
जालंधर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को दबोचा
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) : पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को दबोचने मे सफलता प्राप्त की है। तस्करो से 1.5 किलोग्राम अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
उन्होंने कहा कि इस तस्करी को रोकने के लिए शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सफेद रंग की हुंडई आई 20 कार को अचानक रुकते हुए देखा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शक होने पर पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार चालक योगेश अबरोल पुत्र राकेश कुमार निवासी अर्जन नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया और थाना नवी बारादरी में 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला नंबर 12 दिनांक 25-01-2024 दर्ज किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही एफआईआर नंबर 155 दिनांक 29-08-2017 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर में 363,376,506 आईपीसी, 3आर एससी एसटी एक्ट दर्ज किया जा चुका है।





















