
जालंधर जिले मे सीआईए स्टाफ की बडी कार्रवाई
बंदूक की नोक पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) जालंधर जिले के देहात मे सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इंस्पेक्टर पुष्प बाली प्रभारी सीआईए स्टाफ जालंधर-ग्रामीण और उप-निरीक्षक मनजीत सिंह प्रमुख पुलिस स्टेशन आदमपुर ने संयुक्त अभियान के दौरान हाईवे पर बंदूक के बल पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जालंधर पुलिस को सूचना दी कि वह अपने 2 साथियों के साथ कार में सवार होकर दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वे जीटी रोड खुर्दपुर में जश्न ढाबा के पास पहुंचे तो करीब 5/6 युवकों ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने अपने हथियार निकाल लिये। उनके पास पिस्तौल थी, जिसके बल पर उन्होंने हमसे सोना, आई-फोन और अन्य सामान लूट लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
चार आरोपियों सतनाम सिंह उर्फ शामू, सतिंदर सिंह उर्फ सन्नी, शिवा और राहुल को जिला जालंधर-ग्रामीण पुलिस ने बीते दिन अमृतसर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के दौरान सतनाम सिंह उर्फ शामू के पास से .32 बोर की एक पिस्तौल मैगजीन और 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। राहुल उर्फ चूहा के पास से एक मैगजीन .32 बोर एवं 02 कारतूस .32 बोर जिंदा बरामद किये गये। शिवा के पास से एक मैगजीन .32 बोर तथा 02 राउंड .32 बोर तथा सतेन्द्र सिंह उर्फ सन्नी के पास से एक मैगजीन .32 बोर तथा 01 राउंड .32 बोर बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और इनसे आगे और पूछताछ की जाएगी।
एसएसपी ने आगे बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि उदेसियां पेट्रोल पंप जालंधर/होशियारपुर हाईवे पर विवेक चोड़ा से 5/6 युवकों ने मारपीट कर पिस्तौल के बल पर उनकी उसकी गाड़ी छीन ली और जालंधर की ओर भाग गए। जिसके बाद दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर ट्रेस करते हुए हाईवे लुटेरों के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।





















