
जालंधर जिले में माहौल तनावपूर्ण, कई रास्ते हुए सील
पुलिस और लोग आमने-सामने
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले से बडी खबर सामने आ रही है यहां के लतीफपुरा में सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अवैध कब्जों को लेकर पुलिस और लोग आमने-सामने हो गए। दरअसल, माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रही इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पी.ए.पी और पुलिस लाइन के अलावा शहर के विभिन्न पुलिस थानों के करीब 600 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद है।























