
जालंधर के रहने वाले पंजाबी कॉमेडियन विवादों में घिरे
पुलिस ने किया मामला दर्ज, पढिये क्या है मामला
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर के रहने वाले मशहूर पंजाबी कॉमेडियन स्टार हरविंदर सिंह उर्फ काके शाह विवादों में घिरे गये है। जानकारी के अनुसार आरोप हैं कि कॉमेडियन काके शाह ने यूके भेजने के नाम पर नवनीत आनंद निवासी रास्ता मोहल्ला से 6 लाख रूपए लिए। इसके बाद उसे यूके नहीं भेजा गया और न ही उसके पैसे वापिस किए गए। इस मामले को लेकर काके शाह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई हैं।























