
जापान के पूर्व पीएम कई घंटे लडे मौत से लेकिन जिंदगी की बाजी हारे
पीएम मोदी ने जताया दुख
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्व वार्ता) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सुबह हमलवार ने गोली मार दी जिसके तुंरत बाद उन्हे अस्पताल ले जायेगा लेकिन मौत से कई घंटे लडने के बाद आखिरकार आबे जिंदगी की बाजी हार गये। आबे नारा शहर में एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने उन पर पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।
मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।























