
जानिये मौसम का हाल
पंजाब ,हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे
सूर्य की तपिश से आम जन जीवन बेहाल
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) पंजाब ,हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है। सूर्य देवता आग के गोले की तरह धधक रहा है। सूर्य की तपिश ने आम जन जीवन को बेहाल कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। उधर, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा। धूप काफी तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकते हैं। इसके बाद 13 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहेगा। इस दौरान तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। इसके बाद 16 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजधानी पर पड़ेगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे। तापमान करीब 1 से दो डिग्री तक कम हो सकते हैं। 17 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।






















