
जानिये पंजाब समेत आसपास के इलाको मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
नई दिल्ली, 6 मई (विश्व वार्ता): पंजाब, हरियाणा समेत राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के इलाको मे आने वाले दिनो मे प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि इन क्षेत्रो मे आने वाले दिनो मे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। धूल भरी आंधी भी आ सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.






















