
जानिये पंजाब व आसपास के राज्यो के मौसम का हाल
अगले कुछ घंटों के दौरान पंजाब के इन जिलों में हो सकती है बारिश
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) उत्तर भारत के राज्यो मे इस समय बारिश के कारण बाढ से हाहाकार मचा हुआ है वही बात करे पंजाब के मौसम को लेकर तो अगले 3 घंटों में बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मुक्तसर और संगरूर में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट बोर्ड ने अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा फोन पर मैसेज भेज कर सूचित किया गया है कि अगले 3 घंटों में मालवा के बठिंडा, लुधियाना, मुक्तसर और संगरूर और दोआबा के होशियारपुर, जालंधर जिलों में बारिश हो सकती है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार शाम होते-होते एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बाढग़्रस्त इलाकों के लोगों की फिर से चिंता बढ़ गई है। यमुना के विकराल रूप ने दिल्ली की सडक़ों पर पानी-पानी कर दिया। रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद अब जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।























