
जानिये आज शेयर बाजार का क्या रहा हाल
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1306.96 अंक गिरकर 55669.03 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 391.50 अंक यानी 2.29 फीसदी लुढक़ कर 16677.60 पर क्लोज हुआ. निफ्टी बैंक 899.20 अंक गिरकर 35264.55 पर क्लोज हुआ. लगभग 825 शेयरों में तेजी आई है, 2454 शेयरों में गिरावट आई है और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अपोलो हॉस्पिटल्स, अदानी पोट्र्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व निफ्टी के टॉप लूजर थे.





















