
जानिये आज मौसम का हाल
चंडीगढ मे गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने लोगो को दी सावधानी बरतने की सलाह
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) । समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे है। शहरवासी हो या गांववासी हर कोई चिलचिलाती गर्मी से परेशान है। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अभी लोगों को और गर्मी झेलनी पड़ेगी। अगले पांच दिन तक तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। सोमवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि अभी मौसम काफी गर्म रहेगा। अगले दो-तीन दिन और ज्यादा गर्मी पड़ेगी। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि जरूरत पडऩे पर ही घर से बार निकलें।






















