जानिये आज मौसम का हाल
दिल्ली समेत पंजाब व हरियाणा राज्यो का सतायेगी गर्मी या मिलेगी राहत ?
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) कई दिनो की ठंडक भरी राहत के बाद अब दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकाशं राज्यो मे धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ-कुछ समय के अंतराल पर बारिश होने से दिल्ली में जून महीने की शुरुआत में उतनी गर्मी नहीं रही है, जितनी होती है। इस महीने में अधिकतम तापमान अब तक 40 डिग्री के नीचे रहा है।
मौसम विज्ञानियों ने इस मानसून-पूर्व मौसम (मार्च से मई) में अधिक वर्षा और सामान्य से कम तापमान के लिए सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है।
यह मौसम प्रणाली भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती है और उत्तर-पश्चिम भारत में इससे बेमौसम बारिश होती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आगे लू नहीं चलेगी। केरल में मानसून की शुरुआत में पहले ही देरी हो चुकी है और मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात बिपारजॉय के कारण दक्षिणी प्रायद्वीप से आगे मानसून में धीमी प्रगति की आशंका जताई है और राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।