
जानिये आज पंजाब व आसपास के इलाको मे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने एक बार फिर से पंजाब में भारी बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भारी बाढ़ से जूझ रहा है, इस बार की बारिश ने सूबे मे हजारो करोड का नुकसान किया है पंजाब राज्य के लिए यह मानसून मुसीबत बनता जा रहा हैै, क्योंकि चंडीगढ़ के मौसम विभाग ने एक बार फिर से पंजाब में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को मौसम केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में चेतावनी दी गई है कि 26 से 28 जुलाई तक पंजाब के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। माझा, दोआबा और पूर्व मालावा में भारी बारिश की संभावना अधिक हैं।
अगर पूर्वानुमान सही साबित होता है तो भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे बचाव कार्य प्रभावित होंगे और जलस्तर बढऩे से जलभराव वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पहले ही लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसानों की फसलें पानी में डूबी हुई हैं। बहुत से किसान दोबारा से धान लगा रहे हैं।





















