
जानिये आज पंजाब के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आज से इस तारिख तक जारी किया बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) देश मे इस समय मानसून दस्तक दे चुका है और लगातार बारिश के बावजूद भी मौसम मे गर्माहट देखी जा रही है। पंजाब व पडोसी राज्य हरियाणा मे आज से बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते 5 जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिन का तापमान भी थोड़ा गिर सकता है। राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ जिलों में बारिश का पानी सडक़ों पर आ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।























