
जानिये आज चंडीगढ के मौसम का हाल: मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बारिश के जताये आसार
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ मे धीरे-धीरे फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस वजह से आज व कल को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य जितना 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।





















