
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हो सकती बारिश
सूबे के कुछ ईलाको में बारिश शुरू
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ में आज से पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 जनवरी तक मौसम प्रभावित रहेगा।पंजाब में बहुत सारी जगहों पर बारिश शुरू हो गई है और कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। लुधियाना के कुछ एरिया में तो सुबह सुबह बारिश के छीटे पड़ भी गए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर, बठिंडा, मोगा में भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है और बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।






















