
जानिये आज का मौसम
पंजाब व आसपास के राज्यो मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) देश के अधिकांश राज्यों मे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है. इससे तेज हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दो दिन बाद यहां फिर से तापमान बढऩा शुरू हो जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















