
जानिये आज का मौसम
मिल सकती है भीषण गर्मी से निजाज, मौसम ले रहा है करवट
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे है। लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ दिनो मे मौसम करवट ले रहा है । आज सेे हिमाचल प्रदेश के पास पहुंच रहे ये पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएंगे. वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि कल या आने वाले दिनो मे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी चलेगी और गर्मी की लहर कम होगी.






















