
जानिये आज का मौसम
दिल्ली व आसपास के राज्यो मे आज फिर मौसम ले रहा है करवट
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) अब की बार 2022 मे मौसम न जाने कौन कौन से रंग दिखा रहा है, 2022 का मार्च महीना शुरू हो गया है लेकिन बारिश का दौर अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राजधानी व आसपास के राज्यो में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्यम रफ्तार से हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।




















