
जानिये आज का मौसम
पंजाब व हरियाणा के कई इलाको मे बारिश से मौसम मे आई ठंडक
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) देर रात पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सो मे मौसम ने करवट ली और लगातार हल्की बारिश से मौसम मे ठंडक आ गई है जिससे लोगो ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह तूफान के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करें।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी और हिमाचल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बारिश के अलावा 50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन तूफान से नुकसान की भी आशंका है। सडक़ों पर पेड़ों आदि से संभलकर चलने की सलाह दी गई है।





















