
जानिये आज का मौसम
पंजाब मे आज से मानसून सक्रिय
मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) देश मे इस बार मानसून खूब छुम छुम कर बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब मे आज से फिर मानसून सक्रिय हो गया है ओर लगतार 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यह देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सूबे के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से दिन-रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।






















