
जानिये आज का मौसम
पंजाब के इलाको मे आज बदल सकता है मौसम का मिजाज
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) पंजाब व आसपास के राज्यो मे कोहराम मचाने वाली गर्मी पड रही है। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज से सूबे से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि राज्य के माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। मंगलवार को पूरे राज्य में हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को सबसे गर्म मुक्तसर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




















