
जाखड़ के खिलाफ कांग्रेस अनुशासन कमेटी की कार्रवाई, नोटिस जारी
नई दिल्ली. 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर कई नेताओं ने उन पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर हाल के दिनों में काफी चर्चा हो रही है।






















