
जल्द ही पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत होगा कंपकंपाने वाली सर्दी की जकड मे
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) इस समय पंजाब समेत उत्तर भारत मे कंपकंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। पंजाब के कई जिलों में सुबह तडक़सार धुंध छाई रही, जिसके चलते दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग ने पिछले 2 दिनों तक यैलो अलर्ट घोषित हुआ था, जिसके चलते वर्षा की संभावना बनी हुई थी, लेकिन आसमान से एक बूंद भी नहीं गिरी। वहीं इसके विपरीत दिन के समय अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज हुई है व आजकल अधिकतम तापमान 24 डिग्री को छूने लगा है। कुछ दिन पहले हलकी बुंदाबांदी हुई व बादल छाए रहे, जिससे कंपकंपाने वाली सर्दी पडऩे के आसार बन गए थे। बारिश के दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद सर्दी का पूरी तरह से रंग देखने को नहीं मिल पा रहा।
मौसम विभाग चंडीगढ़ केन्द्र के मुताबिक अगले 1-2 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते कुछ दिनों में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी थी, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई। 24 डिग्री तक तापमान होने के कारण दोपहर के समय धूप में बैठने वाला मौसम भी नहीं आया है। अजब-गजब ढंग से चल रहे मौसम में बदलाव होने तक सावधानी अपनाने की जरूरत है। ऐसे मौसम में ठंड लगने की संभावना बेहद बढ़ जाती है।























