
जरूरतमंदों की आवाज को बुंलद करने के लिए राजनीति की कमान संभाली है: बिक्रम चहल
निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में भी मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं- बिक्रम चहल
सनौऱ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) हलका सनौर से पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल का चुनाव प्रचार जारी है. उन्होंने आज क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में खचाखच भरी बैठकें कीं. उनकी नम्रता, सादगी और पहले से की जा रही जनसेवा के कारण उनका गांवो मे जोरदार स्वागत किया जा रहा है. उन्हें सभाओं के दौरान क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं का विशेष सहयोग मिल रहा है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से गठबंधन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के गांवों को शहर जैसी सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान करने का वादा करते हुए कहा कि उन्होंने केवल आम आदमी के कल्याण के लिए काम करने और जरूरतमंदों की आवाज उठाने के लिए राजनीति की कमान संभाली है.























