जया वर्मा सिन्हा बनेंगी रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष
चंडीगढ, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा नए अध्यक्ष और सीईओ के रूप में अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी और कल 1 सितंबर, 2023 को पदभार ग्रहण करेंगी। जया वर्मा ने रेलवे बोर्ड की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में हाल में ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद जटिल सिग्नल प्रणाली के बारे में मीडिया को बताया था। इस हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी।