
जयपुर में एक दर्दनाक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) राजस्थान के जयपुर में बिल्डर की लापरवाही की वजह से इंजीनियरिंग के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. राजस्थान के जयपुर शहर में एक बिल्डिंग की लिफ़्ट में गड़बड़ी के चलते 11-वीं मन्ज़िल से नीचे गिरकर कुशाग्र मिश्रा नाम के एक इंजीनयरिंग के छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। शोर शराबा सुनकर सोसायटी के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुँचे तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। सोसायटी के लोगों ने इस घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को सूचना दी।






















