
जम्मू कश्मीर मे सुरक्षाबलो और आतंकियों के बीच बडी मुठभेड
चंडीगढ, 16 अप्रैल (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है। दरअसल, वतनार क्षेत्र के एक ठिकाने पर कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना एजेंसियों को मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।






















