
जम्मू-कश्मीर मे नाबालिग लडकी को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में तेंदुए ने एक नाबालिग युवती को अपना शिकार बना लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि मुनिजाह के रूप में पहचानी गई एक नाबालिग लडक़ी अपने माता-पिता के साथ उरी सीमा तहसील के बिझामा जंगलों में एक पहाड़ी घास के मैदान में रह रही थी। एक तेंदुए ने उस पर हमला किया और उसे जबड़े से पकडक़र घने जंगल में ले गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम जंगल में छह साल की बच्ची का शव मिला।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























