
जम्मू कश्मीर मे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बडी मुठभेड़
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले से बडी खबर सामने आ रही है पता चला है कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह वहां इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से जनहानि की कोई सूचना नहीं है।























