
जम्मू-कश्मीर: बारामूला के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी मार गिराए
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है. एलओसी के पास हुई इस घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इसकी जानकारी सेना ने दी। दोनों आतंकी एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर LoC पार करने की कोशिश कर रहा था।
करीब 3 बजे आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ट्रूप ने रोका, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमा में लौट गए। वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए।





















