जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक हादसा, कितने लोगों के मौत
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता)जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू संभाग के पुंछ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पुंछ के सावजान इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है. साथ ही कई अन्य लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया था. स्थानीय लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंचे. हादसे में अपनी जान गंवा चुके 9 लोगों की पहचान की गई है। इनमें मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम (70) और अब्दुल कयूम (40) शामिल हैं।