
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बडी मुठभेड मे सेना के तीन जवान शहीद
सर्च आप्रेेशन जारी
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई । इस दौरान मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अफसरों ने मौके पर डेरा डाल रखा है। उनकी निगरानी में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है ताकि आतंकी भाग न निकलें।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि घायल सेना के जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है।





















