
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले मे सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बडीह मुठभेड़
कई आंतकी छिपे होने की आशंका
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं और सुरक्षाबल उनकी नापाक हरकत का जवाब दे रही है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर जिले के कुज्जर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ”कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं।























