जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़
डीएसपी समेत तीन अफसर अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद
चंडीगढ,13 सितंबर (विश्ववार्ता) दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट का बडगाम में अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग कर्नल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी समेत तीन अफसर अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि भट की जान अत्यधिक खून बह जाने के कारण गई है।