
छोटे सिद्धू मूसेवाले को लेकर मां चरण कौर ने भावुक करने वाली पोस्ट की शेयर
2 वर्ष बाद खुशियां का मौका
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्ववार्ता): दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, हाल ही में सिद्धू का घर एक छोटे बच्चे की किलकारी से गूंज उठा। मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शेयर की है। वहीं मां चरण कौर ने भी बेटे के जन्म के बाद पहली पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।
ङ्गाता चरण कौर ने पोस्ट में लिखा,” बेटा मैंने एक साल 10 महीने बाद फिर से आपका दीदार किया। मैं आपकी परछाई पर छोटे बेटे का स्वागत करती हूं, बेटा मैं उस अकाल पुरख की आभारी हूं, जिसने एक बार फिर मुझे आपकी रूह की मां बनने का आदेश दिया, बेटा, मैं और आपके पिता अरदास करते हैं कि सच्चे पातशाह आपके वीर को आप जैसी निडरता, सब्र, सफलता, अच्छाई, विनम्र बख्शे… घर लौटने के लिए धन्यवाद बेटा”।
उधर, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। इस खुशी के पल में पिता बलकौर सिंह अपने बड़े बेटे सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए भावुक हो गए। दुनिया भर में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के आने का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा, “मैं अकाल पुरख वाहेगुरु का लाख-लाख शुक्र करता हूं और उन करोड़ों फैंस और प्रेस वालों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने सिद्धू के लिए अरादसें की है। बच्चे का नाम पूछने तो उन्होंने बताया कि यह शुभदीप है।
मानसा जिले का मूसा गांव
मूसा मानसा जिले का छोटा सा गांव है. लोग इसे मूसा नहीं बल्कि मूसेवाला के नाम से ज्यादा जानते हैं, सिर्फ सिद्धू मूसेवाला की वजह से. 11 जून 1993 में चरण कौर और बलकौर सिंह के घर सिद्धू मूसेवाला का जन्म हुआ. 28 साल की उम्र में उन्होंने अपनी गायिकी से पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया था।
2017 में रिलीज हुआ था मूसेवाला का पहला गाना
सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना जी-वैगन 2017 में रिलीज हुआ था. हालांकि, उन्हें प्रसिद्धि ‘सो हाई’ गाने से मिली. 2018 में उनका गाना क्कक्चङ्ग1 बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वें नंबर पर पहुंच गया. इसके अलावा, उनका गाना 295 18 जून 2022 को बिलबोर्ड ग्लोबल 200 पर 154वें नंबर पर पहुंच गया।
मूसेवाला का राजनीतिक सफर
पंजाबी गायक मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें ‘आप’ के डॉ. विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला को विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर संगरूर संसदीय सीट के लिए होने जा रहे चुनाव में मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़ंिग ने इस बात की पुष्टि की थी.
मई 2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या
कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ते हुए उनके कई दुश्मन भी बनने लगे थे. इसी बीच 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी. उनकी गाड़ी को बेहद नजदीक घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई गई. मूसेवाला की मौत के बाद पूरे मूसा गांव में मातम पसर गया. जांच में सामने आया कि, मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे।
हत्या के बाद मूसेवाला के 6 गाने हुए रिलीज
मर्डर के बाद से मूसेवाला के 6 गाने रिलीज हो चुके हैं. ड्रिप्पी गाना तीन हफ्ते पहले रिलीज हुआ था, जिसे महज तीन हफ्ते में करीब 2.68 करोड़ लोग देख चुके हैं. इससे पहले वॉच-आउट, चोरनी, मेरा नान, वार और एसवाईएल रिलीज हो चुके हैं. बता दें, भारत सरकार द्वारा एसवाईएल गीत को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था.
2 वर्ष बाद खुशी का माहौल
शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) माता-पिता की इकलौती संतान थे. उनके निधन के बाद परिवार ने आईवीएफ तकनीक को अपनाने का फैसला किया. अब 2 वर्ष बाद सिद्धू के भाई के जन्म की खबर ने फैंस समेत सबके चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है।





















